महाराजपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण; पुलिस अधीक्षक ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

छतरपुर: आज पुलिस अधीक्षक छतरपुर, श्री अगम जैन ने थाना महाराजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया, जिसमें लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित अन्य लंबित मामलों एवं शिकायतों की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए प्रकरणवार आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके अतिरिक्त, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

थाने के हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरे एवं उपलब्ध उपकरणों और संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने में की जा रही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं को भी समझा।

निरीक्षण उपरांत, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डी.के. सिंह को कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 

  • maharajpur-police-station-annual-inspection-superintendent-directives
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना