दमोह में किसान से ढाई लाख की लूट, ट्रैक्टर से बैग उड़ाकर फरार हुए बदमाश

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किसान से लूट की वारदात सामने आई है। पलंदी चौराहा के पास सोमवार रात मसूर बेचकर लौट रहे किसान का ढाई लाख रुपए से भरा बैग बाइक सवार बदमाश लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक देहात थाना क्षेत्र के महंतपुर गांव निवासी किसान भूपेंद्र पटैल ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई सुभाष के साथ दमोह मंडी में मसूर बेची थी। बिक्री के बाद करीब ढाई लाख रुपए एक बैग में रखे गए थे, जिसमें एक लाख रुपए उनके और डेढ़ लाख रुपए उनके भाई के थे।सोमवार रात दोनों घर लौट रहे थे। भूपेंद्र बाइक से आगे निकल गए, जबकि भाई और भतीजा ट्रैक्टर से पीछे आ रहे थे। रास्ते में राय चौराहा के आगे पलंदी चौराहा के पास फर्नीचर की दुकान पर भाई रुक गए और रुपयों से भरा बैग ट्रैक्टर पर टांग दिया।कुछ ही देर बाद जब ट्रैक्टर पर नजर डाली तो बैग गायब था। आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो बाइक सवार युवक ट्रैक्टर के पीछे रेकी करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक हेलमेट पहने हुए है, जबकि दूसरे ने चेहरे पर तौलिया बांध रखा है। दोनों पहले ट्रैक्टर के पीछे आते हैं और फिर मौका पाकर बैग लेकर फरार हो जाते हैं कोतवाली टीआई मनीष कुमार के मुताबिक किसान ट्रैक्टर पर बैग टांगकर फर्नीचर खरीदने रुके थे, तभी अज्ञात आरोपियों ने बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

बाइट:
भूपेंद्र पटेल (किसान)

  • tractor-bag-theft-in-damoh-farmer-robbed-on-road
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना