पूजा के बाद चोरी: मंदिर में पहले माथा टेका, फिर चुराए भगवान के चांदी के मुकुट

सीधी (मध्य प्रदेश) | ब्रांडवाणी से सूरज केवट की विशेष रिपोर्ट

सीधी शहर में आस्था और अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित भगवान हनुमान और शनि देव मंदिर में एक अज्ञात चोर ने पहले श्रद्धा से पूजा-अर्चना की और फिर मंदिर से चांदी के मुकुट व आभूषण चोरी कर लिए। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना 9 अप्रैल की रात करीब 1 बजे की है। CCTV फुटेज में एक युवक मंदिर पहुंचता है, बाहर जूते उतारता है और गेट को प्रणाम करता है। इसके बाद वह अंदर जाकर भगवान हनुमान जी के सामने सिर झुकाता है। मुकुट निकालने की कोशिश में असफल रहने पर वह भगवान के गाल छूकर मानो आशीर्वाद लेता है और आगे बढ़ जाता है।

इसके बाद वह शनि देव मंदिर पहुंचता है, वहां भी विधिवत पूजा करता है और मौका पाकर शनि देव का चांदी का मुकुट चोरी कर लेता है।

हैरानी की बात यह है कि 12 अप्रैल की रात वही चोर दोबारा मंदिर पहुंचता है। इस बार वह सीधे हनुमान जी के पास जाता है, उन्हें प्रणाम करता है और उनका चांदी का मुकुट व हाथों के कड़े चोरी कर लेता है। वारदात के बाद वह भगवान के चरण स्पर्श करता है और आराम से निकल जाता है।

सोमवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ। लगातार दो घटनाओं से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। पुजारी ने तुरंत CCTV फुटेज देखकर पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय निवासी बृजभूषण मिश्रा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक ही मंदिर में कुछ ही दिनों के भीतर दो बार चोरी होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। इस मामले में पुलिस की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • sidhi-temple-theft-thief-prays-before-stealing-silver-crowns
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में