राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस: एमसीयू में जुटेंगे दिग्गज कॉर्पोरेट कम्युनिकेटर्स, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे शुभारंभ

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर “पीआर एंड सीएसआर बिल्डिंग द फाउंडेशन ऑफ विकसित भारत 2047” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से कॉर्पोरेट सेक्टर से कम्युनिकेशन फील्ड के टॉप प्रबंधक सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम सीएसआर तथा जनसंपर्क की भूमिका पर केंद्रित होगा। यह कार्यक्रम मंगलवार 21 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी परिसर के तक्षशिला परिसर स्थित लता मंगेशकर सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।

विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस संगोष्ठी का शुभारंभ मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री विजय मनोहर तिवारी करेंगे। इस आयोजन में देश भर के चुनिंदा विज्ञापन एवं जनसंपर्क के कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स शिरकत करेंगे। वे अपने इंडस्ट्री के अनुभवों को यहाँ के विद्यार्थी के साथ एक विशेष संवाद सत्र में साझा करेंगे। जिसमें एनएफएल, विजयपुर के महाप्रबंधक कॉरपोरेट कम्युनिकेशन श्री विक्रम रावत, एनपीसीआइएल, मुबंई के उपमहाप्रबंधक कॉरपोरेट कम्युनिकेशन श्री अमृतेश श्रीवास्तव एवं पीआईबी भोपाल के निदेशक श्री मनीष गौतम विशिष्ट अतिथि होंगे. जिंदल स्टील रायगढ़ के जनंसपर्क प्रमुख श्री पारस पाठक, एमपीपीजीसीएल के जनसंपर्क अधिकारी श्री सौरभ पवार, एनएचपीसी से श्री अंबर डोंगरे,एनएचएआई से सुश्री अमृतांशी जोशी, यूपीएमआरसी से श्री आयुष ओझा, ईवाई से सुश्री प्रियंका दास, एसबीआई से श्री अरविंद पांडियार, एडजेक्टिव पीआर के निदेशक श्री विभोर शर्मा, एमपी पावर कंपनी से श्री मनोज द्विवेदी, एमपी ऑनलाइन से सुश्री आरती श्रीवास्तव,डीपीआर से श्री अशोक मनवानी एवं श्री सुनील वर्मा सहित दिग्गज कॉर्पोरेट कम्युनेकेटर्स उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के इस संगोष्ठी में एक्सपर्टस विभाग के स्टूडेंट्स की मेंटरिंग भी करेंगे। इस दौरान विभाग के न्यूज़ लेटर एपीआर-वर्स का विमोचन एवं आमंत्रित विशेषज्ञों के साथ विधार्थियों का एक संवाद सत्र भी आयोजित होगा।

  • National-Public-Relation-Day-Leading-corporate-communicators-to-gather-at-MCU-Deputy-Chief-Minister-Rajendra-Shukla-to-inaugurate
Brandwaani Desk

Brandwaani Desk

10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’