खंडवा: महादेवगढ़ में एक और ‘घर वापसी’ सनातन धर्म अपनाकर रुखसार बनी राधिका

खंडवा/नितिन झवर: खंडवा शहर के प्रसिद्ध महादेवगढ़ मंदिर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहाँ एक अनोखी शादी देखने को मिली है, जहां मुस्लिम युवती को ‘घर वापसी’ कराकर एक और विवाह संपन्न हुआ। इस आयोजन में राजस्थान के कोटा निवासी रूखसार ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाते हुए रायसेन जिले के निवासी अजय कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से अग्नि को साक्षी मनाकर विवाह किया। इस विवाह के बाद रूखसार ने अपना नाम बदलकर राधिका रख लिया। इस विवाह के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंग बली’ के जयकारे लगाए जा रहे थे

अक्षय तृतीया के मौके पर देशभर में वैवाहिक कार्य का सिलसिला लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार रूखसार पहले से ही कोटा की एक अन्य युवती के ‘घर वापसी’ से प्रभावित थी जिसने उन्होंने अपना नाम बदलकर सिंदूर रखा था। उसी से प्रेरित होकर रूखसार ने भी खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर में सनातन परंपरा के अनुसार विवाह करने का निर्णय लिया।

मंदिर परिसर में विधि-विधान से संपन्न इस विवाह समारोह में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस विवाह को लेकर मंदिर क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कोटा की एक युवती ने कश्मीर में हुई आतंकी घटना से दुखी होकर ‘घर वापसी’ कर अपना नाम बदलते हुए देशभक्ति का संदेश दिया था। उसी क्रम में यह दूसरा मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में एक बार फिर इस विषय को चर्चा में ला दिया है।

  • Khandwa- Another-homecoming-in-Mahadevgarh-Radhika-becomes-Rukhsar-after-embracing-Sanatan-Dharma
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना