त्रिशूर में मौत का तांडव: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 13 की मौत, उत्सव की खुशियां मातम में बदलीं

केरल/त्रिशूर: केरल के त्रिशूर जिले के मुंदथिक्कोड में मंगलवार को एक भयानक हादसा हो गया। जिसमें एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को जला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल होचुके। घायलों में से 5 की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह धमाका मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। धमाका उस समय हुआ जब त्रिशूर पूरम उत्सव तैयारी के लिए एक मंदिर देवस्वोम की ओर से पटाखे तैयार किए जा रहे थे। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर धान के खेत के बीच बने अस्थायी शेडों में यह काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहला धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की जमीन कांप उठी, जिसके बाद रुक-रुक कर कई और विस्फोट हुए।

राहत और बचाव कार्य में चुनौतियां

इस हादसे के वक्त अस्थाई शेड में करीब 40 मजदूरों के मौजूद होने की आशंका है। मौके पर मौजूद एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि वहां 40 लोगों के भोजन की व्यवस्था देखी गई है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। लगातार हो रहे छोटे विस्फोटों और मलबे में सुलगती आग के कारण दमकल विभाग और पुलिस की टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सरकार और प्रशासन की कार्रवाई

केरलम राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने स्थिति का जायजा लेते हुए त्रिशूर सरकारी मेडिकल कॉलेज और जनरल अस्पताल को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि घायलों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया शोक

केरलम की इस पठाखा की घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर लिखा कि शोकाकुल परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • Thrissur-Fireworks-factory-explosion-kills-13-turns-festive-joy-into-mourning
Brandwaani Desk

Brandwaani Desk

10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

‘भ्रष्टाचार का दलदल’: मध्य प्रदेश में पिछले 20 वर्षों में भ्रष्टाचार का ग्राफ़

आज हम बात करेंगे उस राज्य की जिसे ‘हृदय…

आगे पढ़ें
एमपी के ‘सिस्टम’ में भ्रष्टाचार का ‘बाहरी’ मोह: अपनों के प्रस्ताव कूड़ेदान में, बाहरी दलालों के लिए बिछा है रेड कार्पेट?

भोपाल।मध्यप्रदेश के विकास का दावा करने वाली सरकार और…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’