मैहर में खनिज विभाग की सख्ती, अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

मैहर में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर विभाग सक्रिय रूप से जांच अभियान चला रहा है, जिससे खनन माफिया में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

इसी क्रम में अमरपाटन क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने अचानक वाहनों की जांच की। जांच के दौरान दो वाहन अवैध रूप से खनिज गिट्टी का परिवहन करते पाए गए। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए वाहनों में MP17ZD7935 और MP17ZM9028 शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से थाना अमरपाटन में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 
  • strict-action-mineral-department-maihar-major-action-against-illegal-transportation
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना