
ग्वालियर: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में शातिर चोर ने पलक झपकते ही एक पल्सर बाइक पार कर दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी गई बाइक संभव जैन नामक युवक की बताई जा रही है। फुटेज में आरोपी चोर बाइक लेकर सराफा बाजार से गोले का मंदिर की ओर भागता नजर आ रहा है।
घटना सामने आने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़े – ग्वालियर में मंदिर की दान पेटी से दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुए दो नाबालिग आरोपी
- gwalior-pulsar-bike-theft-caught-on-cctv-sarafa-bazar-kotwali








