सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल सख्त, जल गंगा अभियान और लंबित मामलों पर दिए निर्देश

सिंगरौली, 27 अप्रैल 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के सभी लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएं और लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और जनभागीदारी से इसे सफल बनाया जाए। साथ ही अभियान के दौरान बने सरोवरों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए।राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण करने को कहा गया। गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: भीषण गर्मी के चलते आंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदला, कलेक्टर गौरव बैनल ने जारी किया आदेश

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में समयानुसार ओपीडी संचालन तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया।जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत 1 मई से शुरू होने वाली भवन गणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं।बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सिंगरौली पिपरा झांपी पंचायत: बिना निर्माण 4 लाख से अधिक भुगतान का आरोप; ग्रामीणों में आक्रोश

  • singrauli-collector-gaurav-banel-review-meeting-jal-ganga-campaign-revenue-cm-helpline-orders
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना