खंडवा: श्री कृष्ण बालाजी नगर में भव्य भजन संध्या, बाबा श्याम के दिव्य दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

खंडवा: ओंकारेश्वर रोड स्थित बालाजी ग्रुप की कॉलोनी श्री कृष्ण बालाजी नगर में भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन देखने को मिला। यहां आयोजित भजन संध्या और बाबा श्याम के दिव्य दरबार में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार और अखंड ज्योत आकर्षण का केंद्र रहा। शाम को विधि-विधान से ज्योत प्रज्वलित की गई, जिसके दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस आयोजन में भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

वहीं बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि मंच पर जबलपुर की पूनम त्रिपाठी, इंदौर के अंकित गुरु और सौरभ लाडला जैसे ख्यातनाम भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

राधे-कृष्ण की झांकी और भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में विशाल प्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री कृष्ण बालाजी नगर देर रात तक भक्ति के रंग में रंगा रहा। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को सफल बताते हुए बालाजी ग्रुप की सराहना की।

ये भी पढ़े – खंडवा: नगर निगम के विशेष सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित, भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान

  • khandwa-shri-krishna-balaji-nagar-bhajan-sandhya-baba-shyam-darbar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना