दमोह: आंधी-तूफान में कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

दमोह:  जिले के रनेह थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। कच्ची दीवार गिरने से 48 वर्षीय महिला रागनी पटेरिया की दबकर मौत हो गई।रागनी पटेरिया पत्नी राजेश पटेरिया सोमवार शाम घर के पास कंडे ढकने गई थीं, तभी अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान पड़ोसी की कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।

परिजनों ने बताया कि महिला की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें मलबे से निकालकर गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतका के भतीजे अभिषेक पटेरिया ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना पर रनेह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। सोमवार शाम आए तेज मौसम बदलाव और आंधी-तूफान के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ये भी पढ़े – दमोह में कार-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, एक गंभीर घायल; कार छोड़कर भागा चालक

  • damoh-raneh-wall-collapse-woman-death-mahua-kheda-storm
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर: पहली बार भव्य राष्ट्रीय मंचन ‘हमारे राम’, आशुतोष राणा निभाएंगे मुख्य भूमिका

    सागर: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी सागर एक ऐतिहासिक…

    आगे पढ़ें
    सिंगरौली: बिना वैध पास गिट्टी परिवहन कर रहा डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

    सिंगरौली: अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर