ग्वालियर में चोरी के दौरान चोर जाली में फंसा, सुबह हुई गिरफ्तारी

ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल नगर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां चोरी की नीयत से निर्माणाधीन मकान में घुसा चोर खुद ही फंस गया।

जानकारी के अनुसार, शातिर चोर मनोज कुशवाहा सरिया चोरी करने के इरादे से मकान में दाखिल हुआ था। इसी दौरान उसका हाथ लोहे की जाली में बुरी तरह फंस गया। काफी कोशिशों के बावजूद वह खुद को छुड़ा नहीं पाया और पूरी रात वहीं फंसा खड़ा रहा।

सुबह जब मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो उसने चोर को जाली में फंसा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चोर के हाथ को जाली से बाहर निकाला।
पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: शाहनवाज खान

यह भी पढ़े: रायसेन में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 2 मई को, बालिका सशक्तिकरण पर जोर

  • thief-caught-in-a-net-during-robbery-gwalior-was-arrested-in-morning
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना