बुरहानपुर: शॉर्ट सर्किट से भड़की आग ने उजाड़ी किसानों की मेहनत, 40 एकड़ फसल खाक

बुरहानपुर/ राजवीर सिंह राठौड़:    बुरहानपुर जिले के राजोरा और लोखंडिया गांव के बीच भीषण आग ने किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। इस आग ने मक्के की खड़ी फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे किसानों को लाखों रुपए का भारी नुकसान हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 30 से 40 एकड़ क्षेत्र में फसल जलकर खाक हो गई।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। मौके से गुजर रहे लखन चौहान ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही डायल 112 पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन दमकल के देर से पहुंचने के कारण नुकसान बढ़ता चला गया।

किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर

किसान संतोष ठाकरे ने बताया कि खेतों के पास बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। वहीं किसान ईश्वर ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में फसल जलने से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा। हादसे के चलते सड़क पर लंबा जाम भी लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

खकनार थाने के पुलिसकर्मी पाटिल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो काफी हद तक फसल को बचाया जा सकता था।

बिजली विभाग की लापरवाही

घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं,  लेकिन समाधान नहीं निकलता।

यह घटना न सिर्फ किसानों की मेहनत पर पानी फेरती है, बल्कि सिस्टम की धीमी प्रतिक्रिया पर भी बड़े सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस नुकसान की भरपाई के लिए क्या कदम उठाता है।

  • burhanpur-short-circuit-fire-farmers-loss-40-ekad-crop-burnt
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना