केन बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामों के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों के साथ बैठक सम्पन्न

छतरपुर/अमित कुमार:  केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत प्रभावित ग्रामों के स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य, सरपंच एवं स्थानीय कर्मचारी पटवारी, सचिव, जीआरएस एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसपी श्री अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम बिजावर श्री विजय द्विवेदी उपस्थित रहे।

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी

कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि जिस ग्राम के लोग अन्य स्थान पर एक ही साथ निवास बनाना चाहते हैं उस स्थान पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

सर्वे कार्य जारी रहेगा

कलेक्टर ने कहा सभी पात्र व्यक्तियों को मुआवजा एवं पैकेज की राशि मिलेगी। कोई भी व्यक्ति शेष नहीं रहेगा सर्वे का पुनः कार्य जारी है, जो आगे भी चलता रहेगा जब तक कोई शेष न रहे। उन्होंने कहा सर्वे के लिए आ रही टीम को अपनी समस्या से अवगत कराएं एवं जो जिनके कुछ भी दस्तावेज छूटे है वह दस्तावेज उपलब्ध कराएं।

मुआवजा पैकेज प्रावधान के अनुसार मिलेगा

उन्होंने कहा सभी को मुआवजा पैकेज प्रावधान के अनुसार मिल रहा है इसके अलावा उन्होंने कहा गांव की ऐसी बेटियां जिनकी शादी 2024 के बाद हुई है वह अपना विवाह प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर पैकेज का लाभ ले सकती हैं।

जिनको पूरा मुआवजा लाभ मिल चुका शिफ्ट होना शुरू करें

कलेक्टर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिन ग्रामीणों को पैसा मिल चुका है और उन्होंने अन्य स्थानों पर अपना निवास बना लिया है, वह शिफ्ट होना शुरू करें। उन्होंने कहा ग्रामीणों को जागरूक करें। वह अनावश्यक किसी भी अफवाहों एवं गलतफहमियों में ना आए। जिला प्रशासन सभी ग्रामीणों के साथ है।

कलेक्टर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से नाम गुप्त रूप में बताएं

कलेक्टर ने कहा कि अगर किसी बाहरी व्यक्ति को लाभ मिल गया हो या किसी के गलत खाते में पैसा गया हो, या कुछ भी अनियमितता हुई हो, अगर कोई खुलकर बात नहीं बोलना चाहता तो वह गुप्त रूप में कलेक्टर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उसका नाम बता सकता है।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि अगर किसी जमीन में दो-तीन हिस्सेदार हैं और कुछ हिस्सेदार ऐसे हैं जिनका पता नहीं है परंतु वर्तमान में जो हिस्सेदारी मौजूद है उसके हिस्से के हिसाब से उनको मुआवजा दिया जाएगा।

 

  • Meeting-with-public-representatives-officials-villages-affected-KenBetwa-LinkProject
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना