
सोनभद्र: पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिलाओं के प्रति हिंसा, साक्षरता और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में पहुंचकर गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल व लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और OTP साझा न करने के प्रति भी जागरूक किया गया।
ये भी पढ़े – एसपी सोनभद्र के सख्त तेवर; जनसुनवाई में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश
- sonbhadra-mission-shakti-5-women-safety-cyber-awareness-abhiyan








