मैहर के थाना ताला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, महिला फरार

मैहर: थाना ताला पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई जिसकी तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर एवं एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े – मैहर सिविल अस्पताल में चला विशेष सफाई अभियान, कलेक्टर की नाराजगी के बाद हरकत में प्रशासन

 01 मई की रात लगभग 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ललितपुर सोसायटी के सामने नहर किनारे अजय कुमार केवट अपनी पत्नी ललिता केवट के साथ अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान में उसने अपना नाम अजय कुमार केवट पता चला।

आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर अवैध शराब तैयार कर रहा था, लेकिन पत्नी मौके से फरार हो गई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पीले और एक सफेद प्लास्टिक डिब्बे में रखी कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12,000 बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 134/26 धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी ललिता केवट की तलाश जारी है।

ये भी पढ़े – मैहर में विशेष चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट 50 से अधिक चालकों पर चालानी कार्रवाई

  • maihar/thana-tala-60-liters-illegal-mahua-liquor-seized-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना