विदिशा संसदीय क्षेत्र में गेहूं खरीदी व्यवस्था पटरी पर, 80% किसानों के स्लॉट बुक: शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विदिशा संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों में गेहूं खरीदी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई है। समीक्षा के बाद खरीदी प्रक्रिया में आ रही अधिकांश समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि स्लॉट बुकिंग की समस्या अब लगभग समाप्त हो चुकी है और 80 प्रतिशत से अधिक किसानों के स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। सत्यापन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को भी दूर कर लिया गया है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े – ताज एक्सप्रेस में ब्रेक जाम से धुआं, सोनागिर से पहले रोकी गई ट्रेन – यात्रियों में मचा हड़कंप, 15-20 मिनट बाद फिर रवाना

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर तुलाई क्षमता बढ़ा दी गई है। अब प्रतिदिन 2250 क्विंटल तक गेहूं की तुलाई की जा सकेगी। साथ ही तौल मशीनों की संख्या भी बढ़ाई गई है, ताकि खरीदी प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके।उन्होंने बताया कि बारदानों की कमी की समस्या भी हल कर दी गई है और अगले तीन दिनों के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं।

सर्वेयर्स की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए कई सर्वेयर्स को हटाया गया है। विदिशा जिले में दो सर्वेयर्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – रतलाम/आलोट के युवक की उज्जैन में हत्या, अपहरण के 19 घंटे बाद नीलगंगा क्षेत्र में मिला शव

  • vidisha-wheat-procurement-system-improves-80-percent-slots-booked-shivraj-singh-chouhan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना