सतना पुलिस की बड़ी सफलता, 155 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

सतना: जिला पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 29 लाख 31 हजार रुपये मूल्य के 155 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया है। बरामद किए गए मोबाइल विभिन्न कंपनियों जैसे सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, टेक्सो, रेडमी, रियलमी, एमआई, इंफिनिक्स और लावा आदि के हैं। इन मोबाइलों को सतना, मैहर, रीवा, पन्ना, छतरपुर, चित्रकूट, मऊगंज, टीकमगढ़ के साथ-साथ गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से ट्रेस कर प्राप्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. शिवेश सिंह बघेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात प्रेमलाल कुर्वे द्वारा सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. हंसराज सिंह ने इस सफलता पर साइबर सेल और संबंधित थाना स्टाफ की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से इस तरह की कार्रवाइयों से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है।

ये भी पढ़े – सतना: सभापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

  • satna-police-recovered-155-mobile-phones-ceir-portal-returned-owners-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना