मैहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने की तैयारी, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताई नई रणनीति

मैहर: जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 स्थान दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी और आमजन से सहयोग की अपील की।

कलेक्टर ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिसे दूर करने के लिए नगर पालिका और संबंधित विभागों के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उनका कहना है कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता।

उन्होंने बताया कि जिले की तीनों तहसीलों के प्रत्येक वार्ड में एक-एक ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया जाएगा, जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। इन एंबेसेडरों को प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन भी दिया जाएगा और उनके सम्मान में विशेष आयोजन व डिनर कार्यक्रम भी रखा जाएगा, ताकि अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें।

कलेक्टर ने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर पालिका सीएमओ और अतिक्रमण प्रभारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – मैहर में भाजपा का जश्न, पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर पटाखे और झालमुड़ी से मनाई खुशी

  • maihar-swachhata-survey-number-one-plan-collector-vidisha-mukherjee-strategy-press-conference-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना