पांढुर्णा के सौसर क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, 4 मकान और कई मवेशियों के कोठे जलकर खाक

पांढुर्णा: जिले के सौसर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपेट के दमानी गांव में शनिवार देर शाम भीषण अग्निकांड हो गया। अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण अग्निकांड में चार से अधिक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, वहीं किसानों के मवेशियों के 12 से अधिक कोठे भी आग की भेंट चढ़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 8 से अधिक मवेशी और 12 से अधिक बकरियां भी जलकर मर गईं।

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि घटना के समय क्षेत्र में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई थी। सूचना मिलते ही सौसर, लोधीखेड़ा, मोहगांव और नगर परिषद क्षेत्र से चार से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

घटना स्थल पर राजस्व विभाग के अधिकारी, तहसीलदार और 20 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार अभी तक केवल प्रारंभिक स्तर पर मवेशियों और संपत्ति के नुकसान की पुष्टि हुई है, विस्तृत आकलन जारी है।

ये भी पढ़े – पांढुर्णा में भीषण हादसा, 50 फीट खाई में गिरी कार, 7 लोग घायल

 

  • pandhurna-sausar-damani-village-fire-accident-4-houses-burnt-cattle-loss-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर ब्रेकिंग: चंद्रनगर में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत

    छतरपुर: जिले के चंद्रनगर बस स्टैंड पर बारिश के दौरान…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी यूआईटी आरजीपीवी कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से मचा हड़कंप, मेस विवाद के बीच 5-6 सीनियर छात्रों पर आरोप

    शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: सतनवाड़ा स्थित यूआईटी आरजीपीवी कॉलेज में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?