मैहर में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रामनगर क्षेत्र के कुबरी गांव में छापेमारी कर 4 वाहन जप्त, खनिज विभाग और राजस्व टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध परिवहन उजागर

मैहर:  कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम कुबरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्राम कुबरी सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की जांच की। कार्रवाई में चार वाहन—एमपी 53 एचए 1712, एमपी 19 एचए 5662, एमपी 18 जेड 9333 और एमपी 19 जेडएस 1264—अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए गए।

सभी वाहनों को मौके पर ही जप्त कर थाना रामनगर में खड़ा कराया गया। प्रशासन ने बताया कि सभी वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में तहसीलदार रामनगर रोशनलाल रावत, सहायक खनिज अधिकारी आशुतोष मिश्रा सहित राजस्व एवं खनिज विभाग के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

ये भी पढ़े – मैहर सिविल अस्पताल में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, डॉक्टरों व स्टाफ को कराया गया व्यावहारिक अभ्यास

  • maihar-illegal-sand-mining-action-4-vehicles-seized-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर में प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने ली भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

    छतरपुर: जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने छतरपुर…

    आगे पढ़ें
    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा