भारत दौरे पर वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम, रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली/हनोई:  वियतनाम के राष्ट्रपति मंगलवार को राजकीय यात्रा पर भारत आ रहेंगे. वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का भारत दौरा तीन दिवसीय है.  राष्ट्रपति तो लाम 5 से 7 मई भारत में रहेंगे.  यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है और राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है.

इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति तो लाम के साथ वियतनाम सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक मजबूत व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 6 मई को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति तो लाम के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी.

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनसे मुलाकात करेंगे.  इसके अलावा कई अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्ति भी राष्ट्रपति तो लाम से भेंट कर सकते हैं.  राष्ट्रपति तो लाम अपने दौरे के दौरान बोधगया और मुंबई का भी भ्रमण करेंगे, जहां वे सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं.

भारत और वियतनाम के बीच संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश अपनी “व्यापक राजनैतिक साझेदारी” के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. द्विपक्षीय के अनुसार, इस दौरे के दौरान रक्षा सहयोग (जैसे ब्रह्मोस मिसाइल सौदे की परियोजनाएं), व्यापार विस्तार, आपूर्ति श्रृंखला, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में राजनैतिक संतुलन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

इस उच्चस्तरीय यात्रा से उम्मीद की जा रही है कि भारत और वियतनाम के बीच आर्थिक, सामरिक और राजनैतिक संबंधों को नई बढ़ोतरी मिलेगी और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़े – भोपाल: बंगाल-असम रुझानों में BJP की बढ़त, भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

  • vietnam-president-to-lam-india-visit-detailed-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में कबाड़ के बीच मिले महापुरुषों के चित्र, चंद्रशेखर आज़ाद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान पर उठे सवाल

    बुरहानपुर: देशभर में स्वतंत्रता दिवस और आज़ादी के अमृत…

    आगे पढ़ें
    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आगाज से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर