सतना अस्पताल मामला, HIV संक्रमित रक्त जांच के लिए टास्क फोर्स

सतना| जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। अब तक HIV संक्रमित रक्त देने वाले डोनर की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। इस गंभीर मामले की जांच के लिए संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस टीम का उद्देश्य संक्रमित रक्त के स्रोत और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

गठित टास्क फोर्स में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय की आईसीटीसी नोडल अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, ब्लड सेंटर अधिकारी डॉ. अंकिता पाण्डेय, मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सहायक संचालक मोनाल सिंह और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की औषधि निरीक्षक प्रियंका चौबे को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में स्पष्ट जानकारी सामने लाई जाएगी, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: भोपाल में सीएसआर फंड से झीलों और धरोहरों का संरक्षण, कलेक्टर मिश्रा का प्लान

 

  • satna-hospital-case-task-force-to-test-HIV-positive-blood
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Awarapan 2 Trailer Review: इमरान हाशमी की दमदार वापसी, लेकिन कहानी को रखा गया पूरी तरह रहस्यमय

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Awarapan 2’ का ट्रेलर…

आगे पढ़ें
शिवपुरी में एक महीने से दहशत फैला रही तेंदुआ मादा और शावक रेस्क्यू, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

शिवपुरी।दीपक अग्रवाल| शिवपुरी जिले के ग्राम छोटी हातोद में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर