ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय के पास हादसा, स्कूटर सवार युवती शोरूम की खुली लिफ्ट में गिरी, घायल

ग्वालियर: नगर निगम मुख्यालय के पास सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाला हादसा हो गया, जहां स्कूटर सवार एक युवती वाहन शोरूम की खुली लिफ्ट में जा गिरी। घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के कारण सिटी सेंटर की ओर जाने वाला यातायात रोका गया था। हादसे में युवती घायल हो गई, जिसे पुलिसकर्मियों ने बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दानाओली निवासी दीप्ति माथुर नगर निगम कार्यालय में काम निपटाकर स्कूटर से लौट रही थीं। बैरिकेड्स पर रोके जाने के बाद उन्होंने स्कूटर मोड़कर वापस जाने की कोशिश की, तभी अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कूटर सड़क किनारे स्थित शोरूम की खुली लिफ्ट में गिर गया।

लिफ्ट खुली हुई थी और वहां कोई सुरक्षा बैरिकेड्स नहीं लगे थे, जिससे यह हादसा हुआ। दीप्ति को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि लिफ्ट के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड्स लगे होते तो यह हादसा टल सकता था। दीप्ति अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने नगर निगम कार्यालय आई थीं। फिलहाल पुलिस ने लिफ्ट क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: पेड़ के नीचे बैठे मजदूर को कार ने कुचला, 24 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत

  • gwalior-nagar-nigam-lift-accident-scooter-girl-injured-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना