मैहर जिले के चार डाकघरों में 8 और 9 मई को लगेगा विशेष आधार शिविर

मैहर। भारतीय डाक विभाग, सतना संभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 8 एवं 9 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। डाक अधीक्षक, सतना संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का आयोजन मैहर डाकघर, सरलानगर डाकघर, अमरपाटन डाकघर तथा रामनगर डाकघर में किया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

शिविर में मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष शिविर के दौरान नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि एवं मोबाइल नंबर में संशोधन, फोटो अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट सहित आधार से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर अपने नजदीकी डाकघर पहुंचें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

डाक विभाग के अनुसार इस विशेष शिविर से लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: ग्वालियर में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्काजाम आंदोलन

  • Special-Aadhaar-camps-will-be-organised-in-four-post-offices-of-Maihar-district-on-May-8-9
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

खाद संकट के बीच इछावर पहुंचे शिवराज, अफसरों को दी चेतावनी; कांग्रेस ने रोका काफिला

सीहोर/इछावर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर…

आगे पढ़ें
जाम में फंसे विधायक के गनर और ग्रामीणों में विवाद, गाली-गलौज का वीडियो वायरल; विधायक ने मांगी माफी

डबरा/भितरवार। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में सड़क पर ट्रॉली पलटने…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?