रायसेन: खरीफ बोनी के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

रायसेन। खरीफ फसलों की बोनी को देखते हुए प्रदेश में खाद का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध कराया गया है। किसानों को समय पर उर्वरक मिल सके, इसके लिए सरकार और संबंधित विभाग लगातार आपूर्ति व्यवस्था बनाए हुए हैं। किसान अब ई-विकास पोर्टल के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुसार खाद की बुकिंग कर आसानी से उठा सकते हैं।
वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6.40 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.57 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 3.56 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 5.13 लाख मीट्रिक टन डीएपी एवं एनपीके तथा 3.56 लाख मीट्रिक टन एसएसपी खाद उपलब्ध है। विभाग के अनुसार भारत सरकार द्वारा प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति लगातार जारी है और वितरण प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
खाद का स्टॉक सोसायटी, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्र और निजी दुकानों पर उपलब्ध है, जिसकी जानकारी किसान ई-विकास पोर्टल पर देख सकते हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार पसंदीदा केंद्र से ऑनलाइन बुकिंग कर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
ई-विकास प्रणाली में पट्टाधारी, सिकमी किसान, वृद्ध किसान, दिव्यांग किसान, मृतक किसानों के वारिस तथा धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्ट की जमीन के लिए भी खाद उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है। किसान अनुशंसित मात्रा के अनुसार यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश और एसएसपी खाद एक साथ उठा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर किसान दोबारा पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर खाद प्राप्त कर सकेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव

यह भी पढ़े: रायसेन में 10 मई को जिला विकास समिति की बैठक

  • Raisen-Adequate-stock-of-fertilizers-available-for-Kharif-sowing
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना