
रायसेन। जिले के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक अब 09 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी, जिसकी अध्यक्षता मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार करेंगे।
बैठक में जिले के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य शामिल होंगे। विभिन्न विभागों की प्रगति, विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
प्रशासन द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बैठक में जिले के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव
यह भी पढ़े: रायसेन: खरीफ बोनी के लिए खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
- District-Development-Advisory-Committee-meeting-to-be-held-on-May-9-in-Raisen








