सिलवानी में कलेक्टर के निर्देशन में जनगणना का कार्य पूरा

रायसेन। जिले में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में सिलवानी नगरीय निकाय क्षेत्र में मकान सूचीकरण और आवास गणना का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

सिलवानी नगरीय निकाय को कुल 37 गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया था। इन सभी क्षेत्रों में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्रित की गई और परिवारों से आवास संबंधी आंकड़े संकलित किए गए। गुरुवार को सिलवानी क्षेत्र में यह कार्य पूरी तरह संपन्न हो गया। प्रशासन के अनुसार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जनगणना कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुल्तानपुर ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 94.9 प्रतिशत और बाड़ी ग्रामीण क्षेत्र में 93.79 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।

अधिकारियों ने फील्ड स्टाफ और प्रगणकों के प्रयासों की सराहना करते हुए शेष कार्य को भी तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जनगणना 2027 के तहत जुटाए जा रहे आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी सुविधाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव

यह भी पढ़े: रायसेन में 09 मई को होगी जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक

  • Under the direction of the Collector the census work was completed and a meeting was held at Silwani
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा