बुरहानपुर: आकाशीय बिजली गिरने से किसान का घर खाक, एक पशु की मौत

बुरहानपुर: जिले के खकनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डवाली रैयत में शनिवार देर रात प्रकृति का कहर टूटा। ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से लगी भीषण आग में एक किसान का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में घर का सारा सामान जल गया और एक मवेशी की भी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे तेज बारिश के दौरान किसान शालिग्राम के खेत में बने मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े और मवेशियों का चारा जलकर खाक हो गया।

ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर अन्य पशुओं की रस्सियां काटीं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन एक पशु को नहीं बचाया जा सका। ग्रामीणों ने रात भर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक किसान की जीवन भर की कमाई राख में बदल चुकी थी।

इस हृदयविदारक घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को तत्काल उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: गाय चराने गए दो भाइयों पर चीते का हमला, अस्पताल में भर्ती

  • burhanpur-khaknar-lightning-strike-farmer-house-burnt-one-animal-dead-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना