गौरिहार: पुलिस ने रात्रि भ्रमण के दौरान ग्राम चुरयारी पहाड़ी से 2 आरोपियों को 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

छतरपुर :  पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

315 बोर देशी कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस

थाना गौरिहार पुलिस को विगत रात्रि भ्रमण के दौरान ग्राम चुरयारी अंतर्गत अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम स्कूल के पीछे पहाड़ी पर पहुंची। संदेहियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों संदेहियों की तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की पहचान

  1. जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पिता छोटे सिंह निवासी ग्राम घटरा थाना गौरिहार
  2. अजय सिंह पिता सरमन सिंह निवासी ग्राम धावा थाना बंशिया

 कार्यवाही निरंतर जारी

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गौरिहार  में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

टीम की भूमिका

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर एन पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, सहायक उप निरीक्षक जीवन लाल, आरक्षक अमित जाट, अनिल यादव, दीपक चौरसिया, शंकर पटेल, दीप धाकड़, अमित शर्मा, महेंद्र सचान एवं टीम की भूमिका रही।

  • gaurihar-during-night-petrolling-arrested-two-accused-with-bore-country-made-pistol
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    पानी नहीं मिला तो गांव पर लगा दिया ‘बिकाऊ है’ का पोस्टर: 25 साल से सिंचाई का इंतजार, 2700 हेक्टेयर जमीन बंजर होने का खतरा

    महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के तुलशी गांव में सिंचाई…

    गुजरात में 1870 करोड़ के फर्जी राजनीतिक चंदे का खेल: तीन दलों पर FIR, सरकारी खजाने को 560 करोड़ का चूना

    गुजरात में राजनीतिक चंदे की आड़ में कथित बड़े…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना