रायसेन: ई-प्रवेश पोर्टल पर छात्रों का बढ़ा उत्साह, पंजीयन संख्या 1.10 लाख के पार

रायसेन| उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 11 मई 2026 तक कुल पंजीयन का आंकड़ा 1 लाख 10 हजार 79 तक पहुंच गया है। विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों में पंजीयन प्रक्रिया में तेजी देखी गई है।

जानकारी के मुताबिक स्नातक पाठ्यक्रमों में 71 हजार 716, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 15 हजार 273 तथा एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 23 हजार 90 पंजीयन प्राप्त हुए हैं। वहीं अब तक 75 हजार 17 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग पूरी कर अपने पसंदीदा महाविद्यालय और पाठ्यक्रम का चयन किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने बताया कि 56 हजार 240 आवेदनों का सत्यापन भी पूरा हो चुका है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क, मार्गदर्शन और दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था की गई है।

विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग और जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों में ई-प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि प्रथम चरण की अंतिम तिथि 15 मई 2026 से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम चरण की आवंटन सूची क्रमशः 20 और 21 मई 2026 को जारी की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव

यह भी पढ़े: रायसेन: केज स्थापना योजना के लिए आवेदन शुरू, 20 मई अंतिम तिथि

  • Raisen Students enthusiasm on e-admission portal increases registration number crosses 1.10 lakh
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी