छत्तीसगढ़ CM का दिल्ली दौरा: गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे विष्णु देव साय और विजय शर्मा

रायपुर/दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करना और राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना है।

बस्तर के विकास और सुरक्षा पर रिपोर्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की बस्तर क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और सुरक्षा स्थिति की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को देंगे। बस्तर में ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत बड़े पैमाने पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा, बस्तर के अंदरूनी इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सकें।

MSP में वृद्धि पर केंद्र सरकार का आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न खरीफ और रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में की गई वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

किसानों को सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ होगा। छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ धान की खेती मुख्य रूप से की जाती है। MSP में बढ़ोतरी से किसानों की आय में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मुख्यमंत्री ने इसे ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

ये भी पढ़े – मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच केंद्र सरकार ने लिए बड़ा फैसला, चीनी एक्सपोर्ट पर लगाई रोक

  • chhattisgarh-cm-vishnu-deo-sai-delhi-visit-amit-shah-meeting-bastar-report-msp
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बंगाल में एक और ISI संदिग्ध गिरफ्तार: फर्जी पहचान पत्र से रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के…

    आगे पढ़ें
    दिल्ली विधानसभा में कथित चावल घोटाले पर बवाल, हंगामा और नारेबाजी के बीच AAP के 8 विधायक मार्शल आउट

    नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में कथित चावल घोटाले को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी