ऑपरेशन क्लीन के तहत रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

रतलाम: जिले में लंबित अपराधों के निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत साइबर सेल और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन फरार इनामी एवं वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना, तकनीकी विश्लेषण और साइबर इनपुट के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

ये भी पढ़े – 6 साल से फरार 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार, रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पहले मामले में थाना सैलाना के अपराध क्रमांक 380/2024 धारा 318 बीएनएस में फरार आरोपी पुष्कर सिंह चौधरी, निवासी फतेहपुर सीकरी (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में थाना स्टेशन रोड के अपराध क्रमांक 70/2021 में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत लगभग 6 वर्षों से फरार आरोपी रूपेश गंधारे, निवासी नवी मुंबई (महाराष्ट्र) को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र के अपराध क्रमांक 940/2025 में ₹2000 के इनामी आरोपी प्रिंस टाक उर्फ विपुल, निवासी सेजावता को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी और उन्हें तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से पकड़ा गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम/शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 300 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

  • ratlam-operation-clean-police-arrested-3-wanted-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी