रायसेन:  जन औषधि केंद्र पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत रायसेन द्वारा जिले में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत संचालित जन औषधि केंद्र पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं समाज में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका
 
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को जन औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं समाज में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
 
संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन
 
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने जन औषधि केंद्र का भ्रमण कर वहां संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिला अस्पताल प्रांगण मे , जन औषधि केंद्र के संचालक श्री सुनील प्रजापति द्वारा बताया गया कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां अत्यंत कम कीमतों पर उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में बड़ी राहत मिलती है।
 
ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक सस्ती
 
प्रतिभागियों को दवाइयों के भंडारण, वितरण, बिलिंग प्रक्रिया, चिकित्सकीय पर्चों के अनुसार दवा उपलब्ध कराने तथा मरीजों को दी जाने वाली परामर्श सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि जन औषधि केंद्रों में उपलब्ध जेनेरिक दवाइयां गुणवत्ता के मानकों पर पूरी तरह खड़ी उतरती हैं तथा ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं।
 
जन औषधि केंद्रों के महत्व एवं जेनेरिक दवाइयों के  प्रति जागरूक रहने का संदेश
 
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का उद्देश्य देशभर में सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, विशेषकर ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। प्रतिभागियों ने इस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से शासकीय योजनाओं की व्यावहारिक समझ विकसित होती है तथा समाज में जनजागरूकता बढ़ाने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों को जन औषधि केंद्रों के महत्व एवं जेनेरिक दवाइयों के उपयोग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
  • raysen-expariential-learning-program-organized-at-jan-aa-ushadhi-kendra
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना