मैहर: अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, 10 प्रकरण दर्ज कर 22 आरोपी गिरफ्तार

मैहर/ देवेश शर्मा: नारकोटिक्स एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के तहत मैहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 जनवरी 2026 से 15 मई 2026 तक 10 प्रकरण दर्ज कर 22 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

करीब 53 किलो 118 ग्राम गांजा जप्त 

पुलिस द्वारा इस अवधि में करीब 53 किलो 118 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 70 हजार रुपये है, तथा 789 शीशियां नशीली कफ सिरप, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 96 हजार 360 रुपये है, जब्त की गई हैं। इसके साथ ही गांजा और कफ सिरप के परिवहन में उपयोग किए गए चार चारपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपये बताई गई है, भी जप्त किए गए हैं।

नारकोटिक्स कंट्रोल कमेटी नाकोर्ड की जिला स्तरीय बैठक

इसकी जानकारी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर विदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित नारकोटिक्स कंट्रोल कमेटी नाकोर्ड की जिला स्तरीय बैठक में दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह , जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, आरटीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाए, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • maihar-major-action-against-illegal-drugs-10-cases-registered-22-accused-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना