बड़वानी में संदिग्ध खाद मामला गरमाया: ट्राले से रात में अनलोडिंग, FIR के बिना लौटे कृषि विभाग के अफसर

बड़वानी: जिले में बुधवार रात करी-बड़वानी मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के पीछे संदिग्ध खाद की ढुलाई और अनलोडिंग का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे एक ट्राला से दूसरी ट्रॉली में कथित तौर पर खाद उतारी जा रही थी। अंधेरे में चल रही इस गतिविधि की सूचना मिलते ही किसान मौके पर पहुंच गए और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

किसानों का आरोप है कि ट्राले से उतारी जा रही खाद “वन्तरा फर्टिलाइजर” नाम की बायो फर्टिलाइजर बताई जा रही थी, लेकिन इसकी वास्तविक स्रोत, परिवहन और गंतव्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसी वजह से किसानों ने इसे संदिग्ध मानते हुए प्रशासन को सूचना दी और हंगामा शुरू हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और ट्राले को थाने भेज दिया गया। इसके बाद जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, लेकिन शाम तक लंबी चर्चा के बाद बिना FIR दर्ज कराए ही अधिकारी वापस लौट गए। इस घटनाक्रम के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

किसानों का कहना है कि एक तरफ उन्हें खाद के लिए ई-टोकन और पंजीयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर रात के समय खुलेआम ट्राले से खाद की ढुलाई और अनलोडिंग हो रही है। इससे पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

उधर, जिला कृषि विभाग के डीडीओ के.एस. वास्केल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए हैं। मीडिया द्वारा संपर्क करने पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, जबकि विभागीय अमले ने भी कई सवालों के जवाब टाल दिए। किसानों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े – बड़वानी में आधी रात संदिग्ध खाद का ट्रांसफर, किसानों ने पकड़ा मामला; जांच शुरू

 

  • barwani-suspicious-fertilizer-truck-raid-police-action-absence-fir
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना