मुजफ्फरनगर में फूड व्लॉग वीडियो पर विवाद, शिव चौक और मंदिर का दृश्य दिखाने पर बवाल, व्लॉगर ने मांगी माफी

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फूड व्लॉगिंग वीडियो को लेकर शहर में विवाद खड़ा हो गया। एक नॉनवेज होटल के रिव्यू वीडियो में शिव चौक स्थित भगवान शिव मंदिर और उसके ऊपर लहराते तिरंगे का दृश्य दिखाए जाने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ने पर संबंधित फूड व्लॉगर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी अनस नामक युवक यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर फूड व्लॉगिंग करता है। उसने हाल ही में शहर के ‘अल यामीन होटल’ का रिव्यू वीडियो बनाया था, जिसकी शुरुआत शिव चौक क्षेत्र से की गई थी। वीडियो में भगवान शिव मंदिर और वहां लहराता तिरंगा स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए इसे धार्मिक स्थल की गरिमा के खिलाफ बताया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान स्थानीय स्तर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विवाद को बढ़ता देख फूड व्लॉगर अनस ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उसने कहा कि उसका उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उसके अनुसार, शिव चौक की सुंदरता और वहां स्थित मंदिर व तिरंगे से प्रभावित होकर उसने वह दृश्य वीडियो में शामिल किया था। उसने सभी से माफी मांगते हुए विवादित वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटा दिया।

मामले को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि संबंधित युवक द्वारा वीडियो हटाकर माफी मांग ली गई है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: खेलते समय सब्जी की ठेली की चपेट में आया 5 वर्षीय मासूम असजद, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • muzaffarnagar-food-vlog-controversy-shiv-chowk-temple-video-viral-apology-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना