पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक; बेंगलुरु दौरे के दौरान निरिक्षण में मिलीं जिलेटिन की छड़ें, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बेंगलुरु/आदित्य शंकर तिवारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान उनके तय रूट के पास विस्फोटक सामग्री मिलने से जुड़ा है। पुलिस को मौके से जिलेटिन की छड़ें और उससे जुड़े कुछ अन्य उपकरण बरामद हुए थे।

निरिक्षण के दौरान विस्फोटक सामग्री मिली

यह घटना 10 मई की बताई जा रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्ट ऑफ़ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। इस दौरे से पहले सुरक्षा निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को कनकपुरा रोड के पास जंगल से लगी एक कच्ची सड़क के किनारे संदिग्धने विस्फोटक सामग्री मिली।

पुलिस के अनुसार मौके से इस जिलेटिन की दो छड़ें, अगरबत्तियां, माचिस, सेलोफेन टेप, बैटरी पैक, तार और सर्किट बोर्ड जैसी सामग्री बरामद हुई थी। यह सामान प्रधानमंत्री के दौरे से करीब डेढ़ घंटे पहले मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

एनआईए ने जाँच शुरू की

मामले की सूचना मिलते ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ एनआईए की टीम ने भी जांच शुरू की। हालांकि अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही यह साफ हो पाया है कि विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची।

6 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड

इस मामले में बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ा ने कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और चार कांस्टेबलों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। कर्नाटक पुलिस विभाग का कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि जिम्मेदारी तय होने तक जांच जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची और इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। घटना के बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

  • pm-modi-suraksha-mein-chook-bengaluru-gelatin-sticks-6-policemen-suspend
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना