छतरपुर: 3 किमी पहुंच मार्ग की मांग को लेकर मढ़ा का पुरवा गांव के ग्रामीणों का धरना, कलेक्टर से मिलने की जिद, नाबालिग भी शामिल

छतरपुर: महाराजपुर क्षेत्र के टटम ग्राम स्थित मढ़ा का पुरवा गांव के ग्रामीण अपनी तीन किलोमीटर लंबी पहुंच मार्ग की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता और कलेक्टर पार्थ जायसवाल से उनकी मुलाकात नहीं कराई जाती, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।

धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ नाबालिग छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सूरज अहिरवार ने साफ कहा कि वे कलेक्टर से मिले बिना वापस नहीं जाएंगे। सूचना मिलते ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों द्वारा कई बार समझाइश देने के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से तीन किलोमीटर के पहुंच मार्ग की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण वे अब कलेक्टर से सीधी बातचीत की मांग पर अड़े हुए हैं।

ये भी पढ़े – छतरपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से अवैध खैर लकड़ी जब्त

  • chhatarpur-maharajpur-madha-ka-purva-villagers-protest-collector-meeting-demand-road-issue
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बांधवगढ़ में मृत मिले बाघ का अंतिम संस्कार: मौत की वजह जानने वैज्ञानिक जांच शुरू

    उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप