बीना में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रैक्टर-बैलगाड़ी से निकाला मार्च, “EMI पर पेट्रोल दो” के लगे नारे

सागर: बीना में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को बीना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी और पैदल मार्च निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्टेशन रोड और सर्वोदय चौराहा से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अंबेडकर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “EMI पर पेट्रोल दो” जैसे नारे लगाए और महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कई नेता बैलगाड़ी चलाते हुए भी नजर आए, जिससे प्रदर्शन और अधिक चर्चा में आ गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं और अब इन्हें किस्तों में बेचने की स्थिति बन रही है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें भारी टैक्स लगाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं।

नेताओं ने दावा किया कि यदि टैक्स में कटौती की जाए तो आम जनता को तुरंत राहत मिल सकती है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी करने की मांग की। इस प्रदर्शन में पीपी नायक, अनुराग ठाकुर, पंकज यादव, महेंद्र नवइया, अशोक परिहार सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • Bina Sagar Congress Protest EMI Petrol Diesel Tractor Bullock Cart Rally Price Hike News 2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना