बड़वानी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पैसों के विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, 35 दिन बाद जंगल से गिरफ्तार

बड़वानी: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिछोड़ी में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। करीब 35 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 19 अप्रैल 2026 के आसपास की बताई जा रही है, जब आरोपी बेटे ने घरेलू विवाद और पैसों के झगड़े के चलते अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए बड़वानी के बावनगजा और आसपास के पहाड़ी एवं दुर्गम जंगल क्षेत्रों में छिपता रहा।

फरारी के दौरान आरोपी ने सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया। इस पर पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की और आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया। इसके बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।

25 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चंदन ग्राम अमलाली के जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आरोपी एक मंदिर के पास दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने मंदिर की छत से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। इसके बाद पुलिस ने उससे आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे मामले के सफल खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने पुलिस टीम को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और इनाम राशि की भी घोषणा की।

ये भी पढ़े – बड़वानी: अवल्दा पुनर्वास स्थल में पेयजल संकट गहराया, नर्मदा पाइपलाइन टूटने से 150 परिवार परेशान; ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग

  • barwani-father-murder-son-arrest-after-35-days-jungle-chandan-case-police-encounter-instagram-threat
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका