
कासगंज: जनपद के नगला गुलाब एवं इमामुद्दीन नगर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा व्यास जी एवं उनकी टीम का स्वागत-सत्कार कर और फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आगामी विधानसभा प्रत्याशी 102 आराम सिंह शाक्य, भाजपा कासगंज के जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह बेस, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री उदयवीर सिंह, रवि गुप्ता तथा आरएसएस से जुड़े गंगा सिंह राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कथा प्रारंभ से पहले व्यास जी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया गया और उनका सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से मन को शांति मिलती है तथा समाज में संस्कार और सद्भाव का संदेश फैलता है।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कथा का आयोजन सात दिनों तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन सायंकाल कथा का वाचन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। अतिथियों ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
ये भी पढ़े – कासगंज: ईद-उल-अजहा को लेकर CO पटियाली की सख्त चेतावनी, कहा—अफवाह फैलाने और उपद्रव करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- kasganj-nagla-gulab-imamuddin-nagar-shrimad-bhagwat-katha-inauguration







