छतरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ग्राम बगौता से बिछड़े 9 वर्षीय बालक को 2 घंटे में ढूंढकर परिजनों को सौंपा

छतरपुर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बगौता से लापता हुए 9 वर्षीय बालक को मात्र 2 घंटे के भीतर सुरक्षित तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बगौता से एक 9 वर्षीय बालक गुम हो गया है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल सर्चिंग अभियान शुरू किया और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल तेज कर दी।

पुलिस टीम ने बालक के हुलिए और संभावित दिशा के आधार पर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे उसकी गतिविधियों का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगातार तलाश करते हुए बालक को सुरक्षित स्थिति में ढूंढ निकाला। बालक को पुलिस ने स्नेहपूर्वक संरक्षण में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद ग्राम बगौता स्थित उसके घर पहुंचाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय एवं आरक्षक रवि परसारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या व हत्या के प्रयास में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹8000 का इनाम घोषित था

 
 
  • chhatarpur-civil-line-police-missing-child-recovered-bagota-quick-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू