डीएलसीसी बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित प्रकरणों पर नाराजगी, बैंक मैनेजरों को तुरंत डिस्बर्समेंट के निर्देश

छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लंबित प्रकरणों और बैंकों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बैठक में लीड बैंक मैनेजर अमित वर्मा सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने पीएम सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना सहित कई योजनाओं की बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बैंक में स्वीकृत प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए और सभी मामलों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को समय पर लाभ दिया जाए।

स्वसहायता समूहों के सीसीएल वितरण में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया नौगांव शाखा की खराब प्रगति पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं पीएम स्वनिधि योजना में लापरवाही पाए जाने पर नौगांव और महाराजपुर के सीएमओ को एक दिन का अवैतनिक करने तथा हरपालपुर सीएमओ की अनुपस्थिति पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी बैंक प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं के लंबित प्रकरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निपटाए जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के निर्देश दिए।

  • chhatarpur-dlcc-meeting-collector-bank-loan-pending-review-action-cm-swamitva
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना