मुजफ्फरनगर की बेटी सृष्टि सिंह बनीं भारतीय नौसेना अधिकारी, जिले में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर: जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब शहर की बेटी सृष्टि सिंह ने भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति प्राप्त की। सृष्टि उन चुनिंदा महिला कैडेट्स में शामिल रही हैं, जिन्हें पहली बार महिलाओं के लिए खोले गए एनडीए प्रवेश के माध्यम से सशस्त्र बलों में सेवा का अवसर मिला।

सृष्टि सिंह मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले रणवीर सिंह और प्रियंका सिंह की पुत्री हैं। उनका परिवार शैक्षणिक और अनुशासित पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। उनके पिता टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर हैं, जबकि माता एलआईसी में कार्यरत हैं। परिवार में उनके बड़े भाई भी रेलवे डाक विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।

सृष्टि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरनगर के होली एंजेल कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। छात्र जीवन से ही उनका झुकाव देश सेवा और अनुशासन की ओर था। वर्ष 2022 में पहली बार महिलाओं को एनडीए परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिला, जिसमें देशभर से चयनित 17 महिला कैडेट्स में सृष्टि सिंह भी शामिल रहीं। इसके बाद उन्होंने पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी में तीन वर्षों तक कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।

एनडीए के प्रशिक्षण के बाद उन्होंने केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में एक वर्ष का विशेष नौसेना प्रशिक्षण पूरा किया, जहां उन्हें भारतीय नौसेना की जिम्मेदारियों और नेतृत्व क्षमता के लिए तैयार किया गया। चार वर्षों के कठिन प्रशिक्षण के बाद सृष्टि सिंह को भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और सशस्त्र बलों में बढ़ती भागीदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।

इस उपलब्धि से मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल है और परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर: लाखों की लागत से बनी ‘ग्रीन वॉल’ पड़ी बीमार, नगर पालिका के दावों की खुली पोल

 
 
  • muzaffarnagar-srishti-singh-indian-navy-officer-nda-women-cadet
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू