कासगंज में यातायात पुलिस का सख्त अभियान: सहावर में 345 चालान, 4 वाहन सीज, ₹6.28 लाख शमन शुल्क

कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहावर कस्बे में सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 345 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की, जबकि 4 वाहनों को सीज किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी यातायात आंचल चौहान और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम ने सहावर क्षेत्र के सोरों तिराहा, थाना तिराहा और एसबीआई चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, तीन सवारी और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग जैसे मामलों में कार्रवाई की। इसके साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस और नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों पर भी सख्त कदम उठाए गए।

पुलिस ने बताया कि एक कार और तीन मोडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल सहित कुल 4 वाहन सीज किए गए हैं। अभियान के दौरान कुल ₹6,28,000 का ऑनलाइन शमन शुल्क लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – भगूपुरा ग्राम पंचायत में गर्मी से राहत, राहगीरों और ग्रामीणों के लिए शीतल RO पानी की सुविधा शुरू

  • kasganj-sahawar-traffic-police-checking-345-challan-4-vehicles-seized-628000-fine
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना