डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए नेता

बेंगलुरु: कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो गया है। डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल (CLP) की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधान सौध की तीसरी मंजिल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक के बाद आधिकारिक तौर पर डीके शिवकुमार को नेता चुने जाने की घोषणा की।

पहले चर्चा थी कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह विधान सौध में आयोजित किया जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने अब आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि यह कार्यक्रम 3 जून को लोकभवन के ग्लास हाउस में संपन्न होगा। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीसी चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मीडिया में विधान सौध को लेकर चल रही खबरें गलत हैं।

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण का सटीक समय आज शाम तक तय हो जाएगा। डीके शिवकुमार के साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे, इसका अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान द्वारा किया जाएगा। ईंधन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जनता को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कोई भी बड़ा या भव्य कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया है। चंद्रशेखर ने पार्टी समर्थकों और प्रशंसकों से इस सादगी भरे आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।

बैठक के बाद कर्नाटक CLP नेता डी.के. शिवकुमार ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, “कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के 135 सदस्य, 2 सहयोगी सदस्य और 1 रायता संघ विधायक शामिल हैं, ने 30 मई 2026 को सर्वसम्मति से मुझे कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना है। इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि कृपया बुधवार, 3 जून 2026 को शाम 4:05 बजे, लोक भवन, बेंगलुरु में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुझे मुख्यमंत्री और अन्य सदस्यों को मंत्रिपरिषद के रूप में शपथ लेने की अनुमति प्रदान करें. “

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से औपचारिक मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, शुक्रवार को राज्यपाल ने सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार करते हुए तत्कालीन कैबिनेट को भंग कर दिया था। गवर्नर से मुलाकात करने के बाद डीके शिवकुमार सीधे नागरबावी स्थित मठ की अज्जाय्या शाखा पहुंचे, जहां उन्होंने अज्जाय्या की पादुका पर श्रद्धासुमन अर्पित कर जीत और नए कार्यकाल के लिए आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़े – बंगाल में सियासी पारा हाई: सोनारपुर पहुंचे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर पथराव-हंगामा, फेंके गए जूते और अंडे; टीएमसी-बीजेपी आमने-सामने

  • dk-shivakumar-to-take-oath-as-karnataka-chief-minister-on-june-3-clp-leader
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना