भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल (म.प्र): NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक, छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

NSUI द्वारा आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में संगठन के मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाखड़ के साथ कांग्रेस एवं छात्र संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है, जिससे युवाओं में भारी नाराजगी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। NSUI नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इससे छात्रों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, युवाओं को रोजगार और छात्र हितों की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी आवाज बुलंद की। NSUI नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

ये भी पढ़े – NEET UG Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पुणे से एक और छात्र गिरफ्तार; फोन में ‘गॉड’ नाम से सेव था नंबर

  • bhopal-nsui-protest-in-bhopal-over-neet-paper-leak-and-student-union-elections
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से आ रहे भारत; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

    नई दिल्ली: विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक…

    आगे पढ़ें
    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा