मुजफ्फरनगर: तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मजदूर की बेरहमी से हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए चिता पर जलाया जा रहा था शव; पुलिस ने बरामद किया अधजला शव

मुजफ्फरनगर: तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में एक मजदूर की हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समय रहते पुलिस को सूचना मिल जाने से आरोपियों की योजना नाकाम हो गई और श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव निवासी 35 वर्षीय अंकुर पुत्र पाल्ला शुकतीर्थ स्थित नक्षत्र वाटिका के पास निर्माणाधीन गंगा घाट पर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर अंकुर की जान ली।

हत्या के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने और वारदात के सबूत मिटाने के इरादे से उसे श्मशान घाट ले गए और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने श्मशान घाट में जल रही चिता से अधजले शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर की बेटी सृष्टि सिंह बनीं भारतीय नौसेना अधिकारी, जिले में खुशी की लहर

शनिवार सुबह निर्माण कार्य के ठेकेदार रोबिन ने भोपा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि रात में घटना की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो अंकुर के कमरे और आसपास खून फैला हुआ था। बाद में श्मशान घाट पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंकुर का शव अधजली अवस्था में चिता पर पड़ा हुआ था और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे।

पुलिस को प्रथम दृष्टया संदेह है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को श्मशान घाट लाकर जलाने का प्रयास किया गया, ताकि अपराध के सबूत नष्ट किए जा सकें। इसी आधार पर पुलिस हत्या और साक्ष्य मिटाने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच टीम हत्या के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

शांत और धार्मिक माहौल के लिए पहचानी जाने वाली शुकतीर्थ नगरी में हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी सुविधा, बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

  • muzaffarnagar-laborer-murdered-in-shukatirth-body-burnt-to-erase-evidence-recovered-by-police
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना