बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों की महाबैठक 1 जून को: संगठन और आगामी चुनावी रणनीतियों पर मँथन; जून के तीसरे हफ्ते तक कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 1 जून को राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में देशभर के प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे।

बैठक में संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सहित पार्टी के सभी राष्ट्रीय महामंत्री भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में संगठन की स्थिति, विस्तार योजनाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की जाएगी।

पार्टी नेतृत्व का फोकस संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राज्यों के लिए आगामी कार्यक्रमों की स्पष्ट रूपरेखा तय करने पर रहेगा। माना जा रहा है कि बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों, राजनीतिक चुनौतियों और नई चुनावी रणनीतियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

इधर, केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। 9 जून को सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने और 10 जून को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही भाजपा संगठन में भी नई जिम्मेदारियों और पदाधिकारियों की घोषणा का रास्ता साफ हो सकता है।

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कुछ केंद्रीय मंत्री अपनी सरकारी जिम्मेदारियों से मुक्त होकर पूर्णकालिक रूप से संगठनात्मक कार्यों में जुट सकते हैं। विशेष रूप से उन राज्यों पर पार्टी का ध्यान केंद्रित है, जहां निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व कैबिनेट में नए चेहरों को अवसर देने के साथ-साथ संगठन में नई टीम के गठन पर भी विचार कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि जून के तीसरे सप्ताह से पहले कैबिनेट विस्तार और संगठनात्मक बदलावों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम और विभिन्न पदाधिकारियों की सूची भी जारी की जा सकती है।

ये भी पढ़े – डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए नेता

  • bjp-national-presidents-meeting-delhi-cabinet-expansion-june-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    LPG Cylinder Price:अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती

    नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को…

    आगे पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    नई दिल्ली: देश को नशामुक्त बनाने और युवा ऊर्जा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार